Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ठंड के साथ कोलकाता में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 के करीब

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में जमीन के पास की हवा ठंडी होकर भारी हो जाती है। इसके चलते कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआं तथा जहरीले कण ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के नजदीक ही फंसे रहते हैं।

29 Dec 2025

ठंड के साथ कोलकाता में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 के करीब

कोलकाता। कोलकाता और उससे सटे इलाकों में ठंड के बढ़ते असर के साथ ही वायु प्रदूषण भी चिंता का कारण बनता जा रहा है। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। अलीपुर से लेकर साल्टलेक तक शहर के कई वायु निगरानी केंद्रों की रिपोर्ट में हालात चिंताजनक पाए गए हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में जमीन के पास की हवा ठंडी होकर भारी हो जाती है। इसके चलते कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआं तथा जहरीले कण ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के नजदीक ही फंसे रहते हैं। इस स्थिति को वैज्ञानिक भाषा में ‘इनवर्जन’ कहा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वायु प्रदूषण का असर और गंभीर हो सकता है।

पिछले एक सप्ताह तक साल्टलेक क्षेत्र की वायु गुणवत्ता नियंत्रण में थी, लेकिन रविवार को अचानक यह ‘खराब’ स्तर पर पहुंच गई। दूसरी ओर, विक्टोरिया मेमोरियल क्षेत्र में, जहां दिसंबर के अधिकांश समय प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है, वहां प्रदूषण में कुछ कमी दर्ज की गई है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, विक्टोरिया क्षेत्र में प्रदूषण का मुख्य कारण मेट्रो रेल निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल थी। बोर्ड द्वारा सेना और मेट्रो रेल प्रशासन को सतर्क किए जाने के बाद स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है।

इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों—फोर्ट विलियम, जादवपुर और बालीगंज—में भी वायु गुणवत्ता काफी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि दक्षिण कोलकाता के रवींद्र सरोवर इलाके में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ठंड के साथ कोलकाता में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 के करीब
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में जमीन के पास की हवा ठंडी होकर भारी हो जाती है। इसके चलते कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआं तथा जहरीले कण ऊपर नही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News